Motivational quotes in hindi for students | iwishhindi.com
One Liner Motivational Quotes In Hindi For Student

“अपने भाग्य के बजाय अपनी मजबूती पर विश्वास करो”। ~ डॉ भीमराव अंबेडकर

किस्मत का तो पता नहीं लेकिन आपकी मेहनत आपको एक दिन जरूर कामयाब बना देगी।

लोगों को अपने सपने मत बताओ बस उन्हें पूरा करके बताओ क्योंकि लोग सुनने से ज्यादा देखना पसंद करते हैं।

कामयाब लोग अपने फैसले से दुनिया बदल देते हैं और नाकामयाब लोग दुनिया के डर से अपने फैसले बदल लेते हैं।

रत्न बिना रगड़े कभी नहीं चमकते। वैसे ही आदमी का व्यक्तित्व बिना संघर्ष नहीं निखरता – कन्फ्यूशियस

“सफलता का चिराग कठिन परिश्रम से ही जलता है”

अगर संघर्ष न रहे, किसी भी कठिनाई का सामना ना करना पड़े तो ज़िन्दगी का आधा स्वाद ही समाप्त हो जाता है – सुभाष चंद्र बोस

जिस मेहनत से आज आप भाग रहे हो कल वही आपको सफलता दिलाएगी, झोंक दो खुद को इस आग में कल यही आपको हीरा बनाएगी।

“अतीत पे धयान मत दो, भविष्य के बारे में मत सोचो, अपने मन को वर्तमान क्षण पे केन्द्रित करो”। ~ गौतम बुद्ध

कभी यह मत बोलो कि मैं यह नहीं कर सकता बल्कि हमेशा यह सोचो कि मैं यह कैसे कर सकता हूं आपको सफलता जरूर मिलेगी।

वक़्त की गर्दिशों का गम ना करो हौसले मुश्किलों में ही पहला करते हैं।

कौन क्या कर रहा है कैसे कर रहा है क्यों कर रहा है इन सब को इग्नोर कर, तू खुद की लिमिट ब्रेक करने के लिए बना है तू बस अपना बेस्ट कर।

जो लोग अपने सपने अपने दम पर पूरे करते हैं वह किसी दूसरे के सहारे के मोहताज नहीं होते।

“इंसान कहता है पैसा आए तो मैं कुछ करके दिखाऊँ, और पैसा कहता है तू कुछ करें तो मैं आकर दिखाऊं”

“भीड़ में खड़ा होना मकसद नहीं मेरा बल्कि भीड़ जिसके लिए खड़ी है वह बनना है मुझे”।

असफलताओं से ही सफलता मिलती है, निराशा और असफलता से ही सफलता की सीढ़ियां चढ़ी जा सकती है।
डर मुझे भी लगा फासला देखकर मैं बढ़ता गया रास्ता देख कर, खुद ब खुद नजदीक आती गई मेरी मंजिल मेरा हौसला देखकर।
“हुनर तो सब में होता हैं फर्क बस इतना होता हैं किसी का छिप जाता हैं तो किसी का छप जाता है.”

“किसी भी इंसान की इच्छाशक्ति और दृढ़संकल्प उसे भिखारी से राजा बना सकती है.”
Best Motivational Quotes In Hindi with Images
कठिनाई को दूर करने का प्रयास ही ना हो तो कठिनाई दूर कैसे होगी हाथ पैर बांध कर बैठ जाना और उसे दूर करने को कोई भी प्रयास ना करना निरी कायरता है – सरदार वल्लभभाई पटेल

“सपना देखो और उसे पूरा कर दिखाओ अपनी तमन्नाओं के पर फैलाओ, उम्मीदों के सहारे आगे बढ़ते जाओ”

“असफलता मुझे तब तक नहीं मिल सकती जब तक मेरी सफलता पाने की इच्छा मजबूत है”।
“सफलता पाने के लिए भी दिन रात मेहनत करते हैं कुछ लोग, रात में जागने वाला हरशख्स आशिक नही होता”।

“दुसरो को सोता देखकर भी जो जाग कर अपने सपनों के लिए मेहनत करते हैं सही मायने में वही कुछ बड़ा करने के लिए बने होते हैं”।
आदमी एक लक्ष्यों की मांग करने वाला प्राणी है.. उसकी ज़िन्दगी का तभी अर्थ है जब वो अपने लक्ष्यों के लिए प्रयास करता रहे और उन्हें प्राप्त करता रहे। – अरस्तु

“अच्छी किताबे और अच्छे लोग तुरंत समझ में नहीं आते, उन्हें पढना पड़ता है”।

अगर आप खुद पर भरोसा रखें तो कुछ भी सम्भव है। – ब्रह्माकुमारी शिवानी
“अगर आप किसी विषय का बहुत ज्ञान हासिल करना चाहते है तो इसे दूसरो को सिखाना शुरु कर दे”।
जब सारी परिस्थितियां आपके विपरीत जा रही हो तब याद रखिए हवाई जहाज हमेशा हवा के विरुद्ध ही उड़ान भरता है उसके साथ नहीं – हेनरी फोर्ड
तुम जो भी काम कर रहे हो अगर तुम उस पर पूरा विश्वास करते हो तो किसी भी चीज को अपने काम को रोकने मत दो दुनिया के ऐसे कई काम है जो असंभव लगने के बावजूद किए गए हैं जरूरी है कि वह काम पूरा हो।

सपने देखो और उन्हें पूरा करो आंखों में उम्मीद के ख्वाब भरो, अपनी मंजिल खुद तय करो इस बेदर्द दुनिया से मत डरो।
जब लक्ष्य जीत का हो तो उसे हासिल करने में कितना भी परिश्रम कोई भी मूल्य क्यों ना हो उसे चुकाना ही पड़ता है

महान कार्य छोटे-छोटे कार्यो से ही बनते हैं – लाओत्से
“आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते, लेकिन अपनी आदतें जरूर बदल सकते हैं, निश्चित रूप से आपकी आदतें आपका भविष्य बदल देंगी”

व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित प्राणी है, वह जो सोचता है वही बन जाता है – महात्मा गांधी
“यदि आप वही करते हो जो आप हमेशा से करते आये है, तो आपको उतना ही मिलेगा जितना हमेशा से मिलता आया है”।
कभी यह मत सोचिए कि आत्मा के लिए कुछ भी करना असंभव है। खुद को निर्बल मानना ही सबसे बड़ा पाप है याद रखिए की आत्मा के लिए इस दुनिया में सब कुछ पाना संभव है। ~ स्वामी विवेकानंद

“डूबकर मेहनत करो आज अपने सपनों के लिए, कल जब उभरोगे सबसे अलग ही निखरोगे”।

किसी के पैरों में गिर कर कामयाबी पाने से बेहतर है अपने पैरों पर चलकर कुछ बनने की ठान लो।
” कोई काम शुरू करने से पहले, स्वयं से तीन प्रश्न कीजिये – मैं ये क्यों कर रहा हूँ, इसके परिणाम क्या हो सकते हैं और क्या मैं सफल होऊंगा. और जब गहराई से सोचने पर इन प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर मिल जायें, तभी आगे बढिए”. ~ चाणक्य
कुछ भी इतना कठिन नहीं है अगर आप उसे छोटे-छोटे कार्यों में विभाजित कर लें।

“संघर्ष इंसान को मजबूत बनाता है फिर चाहे वह कितना भी कमजोर क्यों ना हो”

एक छोटा कदम छोटे लक्ष्य पर, बाद में विशाल लक्ष्य भी हासिल करा देता है – शिवाजी महाराज

“देर से बनो लेकिन कुछ बन जरूर जाओ क्योंकि लोग वक्त के साथ खैरियत नहीं हैसियत पूछते हैं”
जीतने की संकल्प शक्ति, सफल होने की इच्छा और अपने अंदर मौजूद क्षमताओं के उच्चतम् स्तर तक पहुंचने की तीव्र अभिलाषा, ये ऐसी चाबियां हैं जो व्यक्तिगत उत्कृष्टता के बंद दरवाजे खोल देती है।
here’re some more motivational quotes in Hindi to archive success in Life…
Motivational Quotes In Hindi For Life & Success

जीत कर दिखाओ उनको जो आपकी हार का इंतजार कर रहे हैं।

“जब तक किसी काम को नहीं किया जाता तब तक वह असंभव ही लगता है”।
“सफलता उन्ही लोगो को मिलती है जो लोग रिस्क लेना जानते है”।

जहाँ पर आपकी थिंकिंग जाती है जहाँ पर आपकी नज़र जाती है वैसे ही आप बनने लग जाते हो। – संदीप माहेश्वरी
मुकाम को हासिल करो जिन्होंने आज आपको मना किया है, उसे जिंदगी भर यह अहसास होना चाहिए कि उन्होंने क्या खो दिया।

“महान कार्य ताकत से नहीं लगातार करने से होते है”।
तुम्हें अगर नींद नहीं आ रही है तो, बजाय लेटे रहने और चिंता करने के उठो और कुछ करो लेटे रहने और चिंता करने से नींद की कमी नहीं, चिंता ही तुम्हें नुकसान पहुंचाती है – डेल कार्नेगी

“सफलता का मुख्य आधार सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास है”।
“सफलता पाने के लिए हमें पहले विश्वास करना होगा की हम यह कर सकते है”।
“हमारी सबसे बड़ी कमजोरी यह है की हम प्रयास करना छोड़ देते है सफलता का एक रास्ता है कि एक बार और प्रयास किया जाये”। ~ थॉमस अल्वा एडिसन

हर रोज अपने आप को बीते हुए कल से बेहतर बनाओ, देखना एक दिन आप काफी बेहतर बन जाओगे।
“अपने कामयाबी को इतना छोटा मत समझो यह सिर्फ नसीब वालों को ही नसीब होती है”
“डर मुझे भी लगा फासला देखकर, मैं बढ़ता गया रास्ता देख कर, खुद-ब-खुद मेरे नजदीक आती गई मेरी मंजिल, मेरा हौसला देखकर”

“अपने सपनों को जिन्दा रखिए..अगर आपके सपनों की चिंगारी बुझ गई है तो इसका मतलब यह है कि आपने जीते जी आत्महत्या कर ली है.”
अच्छा सोचोगे तो अच्छा होगा बुरा सोचोगे तो बुरा होगा अब वही बनते हो जो आप दिनभर सोचते हो।
अगर तुम्हें किसी चीज में बेस्ट होना है तो तुम्हें वह करना पड़ेगा जो लोग नहीं करना चाहते – माइकल फेल्प्स

जो सब्र के साथ इंतजार करना जानते हैं उनके पास हर चीज किसी ना किसी तरह से पहुंच जाती है।
“सपने देखो और उन्हें पूरा करो आंखों में उम्मीद के ख्वाब भरो अपनी मंजिल खुद तय करो इस बेदर्द दुनिया से मत डरो”

किसी चीज की चाह रखने से कुछ नहीं होता तुम्हें उसकी भूख होने चाहिए।
“जो अपने कदमों की काबिलियत पर विश्वास रखते हैं वही लोग सर मंजिल तक पहुंचते हैं”
जब इंसान अपने काम के औचित्य को लेकर सुनिश्चित होता है तभी वह कुछ कर सकता है – भगत सिंह

कभी हार मत मानो, क्या पता आप की जीत एक बार और कोशिश का इंतजार कर रही हो।
“जिंदगी खिलती भी उसी के साथ है जो खिलाड़ी बेहतरीन होता है, दर्द सबके एक से है मगर हौसले सबके अलग-अलग है, कोई हताश होकर बिखर जाता है तो कोई संघर्ष करके निखर जाता है”।

आज आप जो करेंगे वह महत्वपूर्ण है क्योंकि आप इसमें अपनी जिंदगी का एक दिन लगा रहे हैं।
“यदि आप सफलता चाहते हैं तो इसे अपना लक्ष्य ना बनाइये, सिर्फ वो करिए जो करना आपको अच्छा लगता है और जिसमे आपको विश्वास है, और खुद-बखुद आपको सफलता मिलेगी”।

“कोई लक्ष्य इंसान के संघर्ष से बड़ा नहीं हारा वही जो लड़ा नहीं”
that’s all from my side.
6 thoughts on “Motivational quotes in hindi for students | iwishhindi.com”