Some Of The Best Suvichar In Hindi For WhatsApp With Images
Namaste friends, if you start your day with some positive vibes then probably you’re going to feel positive all day long.
so today, in this article I’m sharing some of the best and very positive suvichar in Hindi with images.
you can use these amazing Acche Vichar/Aaj ka Suvichar in Hindi and share them with your friends or family member to spread some positivity.
so without talking more about it, let me share some of the best positive good morning suvichar in Hindi…
Best Suvichar In Hindi For WhatsApp With Images

जीवन में सबसे ज्यादा दुःख बिता हुआ सुख देता है।

जिन्दगी आपको वह नही देगी जो तुम्हे चाहिए, जिंदगी आपको वह देगी जिसके तुम काबिल हो।

समय और भाग्य पर कभी अहंकार मत करों, क्योंकि यह दोनों परिवर्तनशील है।

केवल आत्मविश्वास होना चाहिए, जिंदगी तो कहीं से भी शुरू हो सकती है।

पीठ हमेशा मजबूत रखनी चाहिए, क्योंकि शाबाशी और धोखा दोनों पीछे से ही मिलते है।

जिंदगी में चुनौतियां हर किसी के हिस्से में नही आती क्योंकि किस्मत भी किस्मत वालों को ही आजमाती है।

अगर आप अकेले हो तो अपने विचारों पर काबू रखो और यदि सबके साथ हो तो अपनी जुबान पर काबू रखो।

गुस्से के वक्त थोड़ा रुक जाने से और गलती के वक्त थोड़ा झुक जाने से जिंदगी आसान हो जाती है।

अगर समय पर बुरी आदतें ना बदली जाए, तो बुरी आदतें आपका समय बदल देती है।

अपनी लड़ाई खुद ही लड़नी होती है, क्योंकि लोग बेमतलब ज्ञान तो देते है लेकिन साथ नही।

सफलता हाथों की लकीरों में नही, माथे के पसीने में होती है।

अगर इंसान और पतंग ज्यादा हवा में उड़े तो समझ लेना वो कटने वाला है।

में हमेशा खुश रहता हूं क्योंकि में किसी से कोई उम्मीद नही रखता, उम्मीदें हमेशा दर्द देती है।

जब तक तुम डरते रहोगे, तुम्हारी जिंदगी के फैसले कोई ओर लेता रहेगा।

ईश्वर हमारी परीक्षा लेते है और वो ही हमें उसमे सफल होने की शक्ति देते है।

दोस्तों राजा की तरह जीने के लिए, पहले गुलाम की तरह मेहनत करनी पड़ती है।

पेड़ के नीचे रखी भगवान टूटी मूर्ति को देखकर समझ आया कि परिस्थितियां चाहें कैसी भी हो पर कभी खुद को टूटने नही देना, वरना ये दुनिया जब टूटने पर भगवान को घर से निकाल सकती है तो फिर हमारी तो औकात ही क्या है।

एक बात जरूर नोट कर लो, आज का दर्द ही कल की जीत है।

मन में उतरना और मन से उतरना केवल आपके स्वभाव पर निर्भर करता है।

घर बड़ा हो या फिर छोटा, अगर घर में मिठास न हो तो इंसान तो क्या घर में चींटियां भी नही आती है।

जहर का भी अपना हिसाब होता है, मरने के लिए थोड़ा सा और जीने के लिए बहुत सारा पीना पड़ता है।

बोलने से पहले सोचना जरूरी है क्योंकि बोले गए शब्द केवल माफ किए जा सकते है लेकिन भुलाए नही जा सकते है।

जिन लोगों को अपने कदमों कि काबिलियत पर विश्वास होता है वो ही लोग अक्सर अपनी मंजिल तक पहुंचते है।

जिस समय हम किसी का अपमान करते है, उसी समय हम अपना सम्मान भी खो देते है।

धीरे ही सही लेकिन हमेशा चलते ही रहों क्योंकि एक समय के बाद ठहरा हुआ पानी भी सड़ने लग जाता है।

समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो अगर जीनी है जिंदगी तो आगे देखों।

शिक्षा वह धन है जिससे मनुष्य कभी गरीब नही हो सकता है।

खुद को काटकर भी रख देंगे तो भी ये दुनिया आपसे खुश नही होगी, इसलिए वह करो जो मन चाहे वह नही जो दुनिया चाहे क्योंकि दुनिया की पसंद को बदलते वक्त नही लगता।

जो लोग सब्र के साथ इंतजार करना जानते है, उनके पास हर चीज किसी न किसी तरीके से पहुंच जाती है।

अपनी लाइफ में हमेशा दूसरों को समझने की कोशिश कीजिए, परखने की नही।
Positive Good Morning Suvichar In Hindi


जहां तक रास्ता दिख रहा है वहां तक चलिए, आगे का रास्ता वहां पहुंचने के बाद दिखने लगेगा।

जीवन में कभी भी किसी को बेकार न समझे क्योंकि बंद पड़ी घड़ी भी दिन में दो बार सही समय को बताती है।

दोस्तों अगर आप पर मुश्किल आ पड़ी है तो घबराने से क्या होगा, इसलिए जीने की कोई तरकीब निकालो क्योंकि मर जाने से क्या होगा।

जिस तरह आप पैसों का नियोजन करते है, उसी प्रकार समय का भी कीजिए।

कल के लिए सबसे अच्छी तैयारी यह है की आज कुछ अच्छा करो।

यह लाइफ हमेशा एक मौका जरूर देती है, सरल शब्दों में जिसे कल कहते है।

जब भी तुम्हारा हौसला आसमान तक जाएगा, याद रखना कोई न कोई पंख काटने जरूर आएगा।

उड़ने में बुराई नही है, आप भी उड़ सकते है लेकिन उतना ही जहां से जमीन साफ दिखाई देती हो।

जो लोग आपके साथ बुरे है, उनके साथ ना अच्छे रहो, ना बुरे, सिर्फ उनसे दूर रहो।

बिना करें भी तो पछताना पड़ता है, इससे अच्छा है कुछ करके पछताओ।

इज्जत भी मिलेगी दौलत भी मिलेगी, सेवा करो मां-बाप की जन्नत भी मिलेगी।

अगर समय पर बुरी आदतें न बदली जाए तो, बुरी आदतें आपका समय बदल देती है।

दोस्तों हर दिन आपके जीवन में बदलाव लाने का बेहतरीन अवसर होता है।

जीतने का मज़ा तब आता है जब सभी लोग आपके हारने का इंतजार कर रहे हो।

अच्छा काम करते रहो चाहे कोई सम्मान करे या न करे क्योंकि सूर्योदय तब भी होता है जब करोड़ों लोग सोए रहते है।

एक मिनट में कभी जिंदगी नही बदलती है लेकिन एक मिनट में सोच कर लिया गया फैसला आपकी पूरी जिंदगी बदल सकता है।
जिंदगी ऐसे जिओ की अगर कोई आपकी बुराई भी करे तो दूसरा उस पर विश्वास न करें।
छोटी सी जिंदगी है हंस कर जिओ, उदासी में क्या रखा है मुस्कुरा के जिओ, अपने लिए न सही अपनो के लिए जिओ।
ताकत आवाज में नही अपने विचारो में रखो क्योंकि फसल बारिश से होती है बाढ से नही।
लोगों की बाते कभी दिल पर नही लेनी चाहिए, लोग अमरूद खरीदते समय पूछते है मीठे तो है ना ? बाद में नमक लगा के खाते है।
खुद को माचिस की तिली की तरह मत बनाओ, जो थोड़े से घर्षण से सुलग जाती है, बनाना है तो खुद को शांत सरोवर की तरह बनाओ, जिसमें अगर कोई अंगारा भी फेंके तो वो भी बुझ जाए।
जो लोग आपसे जलते है उनसे नफरत कभी न करे क्योंकि वही तो वो लोग है जो यह समझते है कि आप उनसे बेहतर है।
दोस्तों अगर आपको रोग इश्क का होगा तो वह आपको बर्बाद कर देगा और अगर रोग किताबों का होगा तो वह आपको आबाद कर देगा।
सिर्फ सोच का ही फर्क होता है, वरना समस्याएं आपको कमजोर नही बल्कि मजबूत बनाने आती है।
भलाई करते रहिए बहते हुए पानी की तरह, बुराई खुद ही किनारे लग जाएगी कचरे की तरह।
अगर आप अपने जीवन को बेहतर बनाना चाहते है, तो लोगो के मन की नही अपने मन की सुनो।
Read more
- Best One-Liner WhatsApp Status For Life With Images
- Most famous Sad Status in Hindi for WhatsApp | SAD STATUS IN HINDI
- 99 Awesome Motivational Quotes In Hindi | मोटिवेशनल कोट्स In हिंदी
- 30+ Top Zindagi Quotes in Hindi To Remember With Images
That’s all from my end.
If you like any of these Suvichar In Hindi then please share them with your friends and family member.
thank you, have a good day 🙂