Ache Vichaar In Hindi | Good Thoughts In Hindi With Images
Achhe Vichar in Hindi – In today’s Life Good Thoughts are very important to stay positive in your life.
And it’s always a good idea to spread some Achhe Vichar within your circle.
no matter if it’s your family or friend, good thoughts always helps everyone.
so today In this article, I’m sharing some positive Good Thoughts (Ache Vichaar) in Hindi with images…
Ache Vichaar In Hindi | Good Thoughts In Hindi With Images

इंसान को वह नही मिलता जो वह चाहता है, बल्कि वह मिलता है जिसके वह योग्य होता है।

घर के बाहर दिमाग लेकर जाओ क्योंकि दुनिया एक बाजार है, और घर के अंदर सिर्फ दिल लेकर जाओ क्योंकि वहां एक परिवार है।

लाइफ में एक बात हमेशा याद रखना, आपका विश्वास और ईमानदारी ही आपकी सबसे अमूल्य धरोहर है।

जिंदगी में बेशक तुम हर मौके का फायदा उठाओं, लेकिन किसी के भरोसे का फायदा मत उठाओ।

जो व्यक्ति बुरी तरह से हारने कि हिम्मत रखता है, बाद में वही व्यक्ति अपनी लाइफ में कुछ बड़ा हासिल करता है।

आदमी का व्यवहार शून्य (जीरो) की तरह होना चाहिए, जो खुद की कोई कीमत नही रखता है, लेकिन दूसरों के साथ जुड़ने पर उनकी कीमत बड़ा देता है।

सुख इंसान के अहंकार और दुःख इंसान के धैर्य की परीक्षा लेता है।

अगर हमारी जुबान सुधर जाए तो फिर हमारे जीवन को सुधरने में भी समय नही लगता है।

गलती करने के लिए कोई भी वक्त सही नही है, और गलती सुधारने के लिए कोई भी वक्त बुरा नही है।

किसी अच्छे व्यक्ति से कोई गलती हो जाए तो सहन कर लेना चाहिए, क्योंकि मोती अगर कचरे में भी गिर जाए तो भी कीमती रहता है।

अच्छे संस्कार व्यक्ति में अच्छे चरित्र का निर्माण करते है, और बुरी संगत व्यक्ति के बुरे भविष्य का निर्माण करती है।

हमारे हौसले भी किसी डॉक्टर से कम नही होते है, क्योंकि हौसले भी हर तकलीफ में ताकत की दवा देते है।

इंसान के कर्म ही उसकी आयु निर्धारित करते है, अगर उसके कर्म अच्छे होंगे तो मृत्यु के बाद भी उसको याद किया जाएगा और बुरे होंगे तो जीवित रहते भी उसको भुला दिया जाएगा।

अगर इंसान का चरित्र कपड़ों से तय होता तो कपड़ों कि दुकान आज मंदिर कहलाती।

एक कामयाब इंसान की नींव उसके अच्छे विचार होते है।

जो लोग चादर से ज्यादा अपने पांव फैलाते है, उनकी एक दिन हाथ फैलाने की नौबत आ जाती है।

जब आपकी जिंदगी अच्छे से गुजर रही हो तो समझ लेना कि अच्छे कर्मो का फल मिल रहा है, लेकिन जब जिंदगी आपको रुलाए तो समझ लेना कि अच्छे कर्म करने का समय आ गया है।

सच्चाई और अच्छाई की तलाश में पूरी दुनिया घूम लो, अगर वह खुद के अंदर नही है, तो फिर वह आपको कहीं नही मिल सकती।

कामयाबी (सफलता) हमेशा अच्छे विचारों से आती है और अच्छे विचार हमेशा अच्छे लोगों के संपर्क से आते है।

अगर किसी व्यक्ति ने दर्द में भी मुस्कुराना सीख लिया, तो समझ लीजिए उसने जिंदगी को जीना सीख लिया है।

मनुष्य के जीवन में गुरु का होना जरूरी है लेकिन गरूर नही।

जिस व्यक्ति का मन का भाव सच्चा होता है, उस व्यक्ति का हर काम अच्छा होता है।

दोस्तों एक बात जरूर याद रखना, परेशानी हालातों से नही, गलत विचारों से पैदा होती है

जीना है तो अच्छे इंसान बनकर जिओ, दिखावे के लिए तो हर कोई जीता है।

भगवान की अदालत में वकालत नही होती है, और अगर सजा हो जाए तो फिर जमानत नही होती है।

अपनी कमान अपने हाथ में रखें, अगर आपको लगे कि कोई आपको भेड़ बकरी की तरह हांक रहा है तो रुक जाएं, क्योंकि आप एक इंसान है।

इंसान की लाइफ में दुःख इसलिए आते है ताकि वह इंसान सुख का महत्व समझ सकें।

कोई भी व्यक्ति बाहर की चुनौतियों से नही हारता है, बल्कि वह अपने अंदर की कमजोरियों से हारता है।

भगवान कभी भी इंसान का भाग्य नही लिखता है, क्योंकि इंसान की सोच, उसका व्यवहार और उसके कर्म ही उसका भाग्य लिखते है।

किसी काम को करने के बारे में ज्यादा देर तक सोच विचार करना, अक्सर उस काम के बिगड़ने का कारण बनता है।

जीवन में एक नियम जरूर बना कर रखना चाहिए, दोस्त अगर सुख में है तो आमंत्रण के बिना जाना नही चाहिए और अगर दोस्त मुसीबत में है तो आमंत्रण का इंतजार करना नही चाहिए।

आदमी वह महान होता है, जो अपने पास बैठे इंसान को छोटा महसूस ना होने दे।

जिस व्यक्ति का समय खराब चल रहा है तो उसका साथ जरूर दे, लेकिन जिस व्यक्ति की नीयत खराब है उससे दूर रहना ही बेहतर होता है।
किसी अच्छे काम की शुरुआत करने के लिए कोई भी वक्त बुरा नही होता है।
अगर किसी व्यक्ति में कुछ करने की इच्छा है तो इस दुनिया में उसके लिए कुछ भी असंभव नही है।
Final words
So these are some positive thoughts (ache Vichar) in Hindi with images.
I hope you got some new positivity in your thoughts after reading this article.
- Best One-Liner WhatsApp Status For Life With Images
- Some Of The Best & Motivational Imam Ali Quotes With Images
Comment below your favorite quotes from this article, and make sure you share it with your friends 🙂
Have a good day.