30+ Satya Vachan & Quotes In Hindi ( Images Included )
Satya Vachan Quotes In Hindi – Hello friends today in this article I’m sharing some real life Satya Vachan quotes.
these Satya Vachan quotes are shared by some of the most famous people around the world.
I hope these Satya Vachan In Hindi with images helps you to find some real motivation.
30+ Satya Vachan & Quotes In Hindi With Images

फूलों की खुशबु हवा की दिशा में ही फैलती है लेकिन एक इंसान की अच्छाई हर दिशा में फैलती है।

नीम के पेड़ को अगर दूध और घी से भी सींचा जाये तो भी नीम का वृक्ष मीठा नही हो जाता, उसी प्रकार दुष्ट व्यक्ति को कितना भी ज्ञान दे दो वो अपनी दुष्टता नही त्यागता है।

अगर हम लोग लाइफ में कमजोर बनकर रहेंगे तो कठिनाईयां सबसे पहले हमारे ऊपर ही अटैक करेंगी।

आपको दूसरों के बारे में इतना ही बोलना चाहिए जितना आप खुद के बारे में सुन सकों।

कामयाब लोग कुछ अलग काम नही करते है बल्कि वो काम को नए तरीके से करते है।

इंसान का गुस्सा मूर्खता से शुरू होकर पश्चाताप पर समाप्त होता है।

मौत के बाद जीवन का कड़वा सच पत्नी मकान तक, समाज के लोग शमशान तक, पुत्र अग्निदान तक और केवल आपके कर्म ईश्वर तक।

दिन की शुरुआत में हमे लगता है कि पैसा ही जीवन है, लेकिन जब शाम को हम घर लौटकर आते है तो लगता है शांति ही जीवन है।

पैसा जब तक हमारी पॉकेट में है तब तक सही है, जिस दिन यह पैसा दिमाग में घुस गया उस दिन सब अपने भी पराये नजर आते है।

जिस व्यक्ति के पास सब्र की ताकत है उस व्यक्ति से कोई भी मुकाबला नही कर सकता है।

इंसान, ईश्वर से लाखों करोड़ों की चाहत रखता है, लेकिन जब मंदिर जाता है तो अपनी जेब में चिल्लर ढूंढ़ता है।

संकट की घड़ी में अगर आप किसी से सहायता मांगते हो तो सोच समझकर मांगना क्योंकि संकट थोड़ी देर का होता है और एहसान जिंदगी भर का।

हमको खुद की नजर में सही होना चाहिए वरना ये दुनिया तो भगवान से भी दुःखी है।

आप जितना ज्यादा शांत रहेंगे, आप अपने आप को उतना ही मजबूत पायेंगे, क्योंकि लोहा भी ठंडे होने पर ही मजबूत होता है।

सब लोग बोलते है कि पैसा रखो मुश्किल समय में काम आएगा, लेकिन बुजुर्ग लोग कहते है कि ईश्वर पर विश्वास रखो मुश्किल समय ही नही आएगा।

जीवन मिलना भाग्य की बात है, मृत्यू होना समय की बात है, लेकिन मृत्यू के बाद भी लोगों के दिलों में जीवित रहना ये हमारे कर्मों की बात है।

एक शिक्षक और सड़क दोनों एक समान होते है, ये दोनों जहां पर है वहीं पर रहते है लेकिन दूसरों को उनकी मंजिल तक जरूर पहुंचा देते है।

जब लोग आपसे आपके काम के बारे में पूछते है तो दरअसल वो हिसाब लगाते है कि आपको कितनी इज्जत देनी है।

जो इंसान अपनी सोच को बदल नही सकते है वह इंसान सही मायने में कुछ भी नही बदल सकता है।

समय और शब्दो का प्रयोग लापरवाही से नही करना चहिए क्योंकि ये दोनों ही न तो दुबारा आते है और न ही मौका देते है।

जब तालाब में पानी होता है तो मछलियां चिंटियों को खाती है और जब तालाब खाली होता है तो चींटियां मछलियों को खाती है, मतलब जीवन में मौका सबको मिलता है बस आपको अपनी बारी का इंतजार करना है।

हमारी नियत से भगवान खुश होते है और हमारे दिखावे से इंसान खुश होते है, अब यह आप पर निर्भर करता है कि आपको किसे खुश करना है।

जिस प्रकार दीपक का परिचय प्रकाश से होता है ठीक उसी प्रकार इंसान का परिचय उसके गुणों से होता है।

आप कभी फुर्सत में अपनी कमियों पर गौर करना, आपकी दूसरे लोगों के दर्पण (आईना) बनने की ख्वाहिश समाप्त हो जाएगी।

जब हमारे नाखून बढ़ जाते है तो नाखून ही काटे जाते है अंगुलियां नही, इसी प्रकार जब किसी रिश्ते में दरार आ जाए तो दरार को मिटाइए, उस रिश्ते को नही।
माचिस की तीली दूसरे को जलाने से पहले स्वयं जलती है, इसी प्रकार हमारा गुस्सा भी माचिस की एक तीली की तरह है जो दूसरों को बर्बाद करने से पहले स्वयं को बर्बाद करता है।
आप किस समय सही थे, इसे कोई भी याद नही रखता है लेकिन आप कब गलत थे इसे सब याद रखते है।
इंसान का असली चरित्र तब सामने आता है जब वह नशे में होता है, फिर चाहे नशा धन का हो, पद का हो, रूप का हो या फिर शराब का हो।
सच परेशान हो सकता है लेकिन कभी पराजित नही हो सकता है।
अगर आप क्रोध के समय थोड़ा सा धैर्य रख ले तो आप कम से कम सौ दुःख भरे दिनों से बच सकते है।
Final Words
So these are all about Satya Vachans.
I hope you liked all these Satya Vachan and images.
- Best One-Liner WhatsApp Status For Life With Images
- Top 30 Hindi Quotes On Life | IWishHindi.com
- Some Of The Best & Motivational Imam Ali Quotes With Images
comment below your favorite Satya Vachan and make sure you share it with your friends.
Have a good day.
One thought on “30+ Satya Vachan & Quotes In Hindi ( Images Included )”